फैल रहा बाढ का पानी
हनुमाननगर क्षेत्र में बाढ का तांडव लगातार जारी है। धीरे-धीरे इसका कहर बढ़ता ही जा रहा है। बाढ़ का फैलाव पूरे क्षेत्र में हो चुका है। इसकी चपेट में अम्माडीह, सिनुआरा डोम टोला, मखनाही, पोआरिया, धनुषी, काली, डीहलाही आदि गांव आ गए हैं।
दरभंगा। हनुमाननगर क्षेत्र में बाढ का तांडव लगातार जारी है। धीरे-धीरे इसका कहर बढ़ता ही जा रहा है। बाढ़ का फैलाव पूरे क्षेत्र में हो चुका है। इसकी चपेट में अम्माडीह, सिनुआरा डोम टोला, मखनाही, पोआरिया, धनुषी, काली, डीहलाही आदि गांव आ गए हैं। दूसरी ओर अंचल प्रशासन द्वारा सात नावों के अतिरिक्त और 9 नावों का निबंधन किया गया है। शनिवार को सीओ भुवनेश्वर झा ने क्षेत्र भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया तथा अम्माडीह और सिनुआरा के डोम टोला में दो नावों का परिचालन तत्काल शुरू करा दिया है। इसके कारण क्षेत्र में पशु चारा का घोर अभाव हो गया है।