Move to Jagran APP

कई उप मुखिया निर्विरोध निर्वाचित हुए

पंचायत जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के बीच उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव लगातार जारी है।

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 12:45 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 12:45 AM (IST)
कई उप मुखिया निर्विरोध निर्वाचित हुए

दरभंगा। पंचायत जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के बीच उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव लगातार जारी है। शनिवार को दूसरे दिन प्रखंड की पांच पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बीडीओ प्रेम कुमार ने प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। तत्पश्चात उप मुखिया और उप सरपंच का चुनाव कराया गया। बीडीओ श्री कुमार के अनुसार, पतोर पंचायत के उप मुखिया रघुवंश कुमार मिश्र निर्विरोध चुने गए। वहीं उप सरपंच नीलांबर झा निर्वाचित हुए। सिधौली पंचायत के उप मुखिया नूरेन अंसारी निर्विरोध चुने गए तो उप सरंपच पद पर रामाकांत पासवान निर्वाचित हुए। श्रीरामपुर पंचायत में उप मुखिया उदय कुमार यादव निर्वाचित हुए तो उप सरपंच कृत नारायण पासवान निर्विरोध चुने गए। वहीं मिर्जापुर पंचायत के उप मुखिया सुंदर कांत चौधरी व उप सरपंच रामवरण चौधरी निर्वाचित घोषित किए गए। सिरनियां पूर्वी रूस्तमपुर पंचायत के उप मुखिया कमरे आलम निर्विरोध चुने गये तो उप सरपंच पद पर सुनीता देवी लॉटरी के माध्यम से विजयी हुईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.