Move to Jagran APP

चार पंचायतों के उप मुखिया व उप सरपंच चुने गए

हायाघाट प्रखंड की चार पंचायतों के उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव तीसरे दिन संपन्न हुआ। रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में चार पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व पंचों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 12:43 AM (IST)
चार पंचायतों के उप मुखिया व उप सरपंच चुने गए

दरभंगा। हायाघाट प्रखंड की चार पंचायतों के उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव तीसरे दिन संपन्न हुआ। रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में चार पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व पंचों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात उप मुखिया व उप सरपंच पद का चुनाव संपन्न हुआ। इस आशय की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रेम कुमार ने देते हुए कहा कि सिरनियां पश्चिमी विलासपुर पंचायत में उप मुखिया पद पर हलीमा खातून व उप सरपंच पद पर नगीन खातून निर्विरोध चुनी गईं। वहीं पौराम पंचायत में उप मुखिया पद पर कुमारी अंजली व उप सरपंच पद पर सुनील झा निर्वाचित हुए। रसुलपुर पंचायत के उपमुखिय पद पर मो. तरवेज आलम व उप सरपंच नजीब अख्तर निर्वाचित हुए। घोषरामा पंचायत में उप मुखिया पद पर रूकैया बानो निर्विरोध चुनी गईं तो उप सरपंच पद पर बैद्यनाथ ठाकुर निर्वाचित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.