पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ
जिले के अलीनगर, तारडीह , मनीगाछी सहित कई प्रखंडों की पंचायतों में रविवार को भी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बाद में उप मुखिया व उप सरपंच के चुनाव हुए।
दरभंगा । जिले के अलीनगर, तारडीह , मनीगाछी सहित कई प्रखंडों की पंचायतों में रविवार को भी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बाद में उप मुखिया व उप सरपंच के चुनाव हुए।
अलीनगर से संस के मुताबिक बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने रविवार को अधलोआम, गरौल व लहटा तुमौल पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखियों, सरपंचों, वार्ड सदस्यों व पंचों का पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उप मुखिया व उप सरपंच के चुनाव हुए। अधलोआम पंचायत से उप मुखिया मदन मुखिया, उप सरपंच गौरी शंकर झा, गरौल पंचायत से उप मुखिया परवेज आलम, उप सरपंच दिलीप साहु एवं लहटा तुमौल पंचायत से उप मुखिया शिव शंकर पासवान व उप सरपंच गणेश यादव चुने गए।
तारडीह से संस के मुताबिक प्रखंड की पोखर¨भडा, महथौर व विसहथ बथिया पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को बीडीओ महताब अंसारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद हुए चुनाव में पोखर¨भडा पंचायत के उप मुखिया दयानंद ¨सह व उप सरपंच लक्ष्मी देवी, महथौर पंचायत की उप मुखिया अंजली मिश्र व उप सरपंच लक्ष्मी कांत राय चुने गए।
मनीगाछी से संस के मुताबिक रविवार को कटमा-बहुअरबा, उजान
व गंगौली-कनकपुर पंचायतों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण
दिलाने के बाद उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव करवाया। जिसमें
कटमा-बहुअरबा पंचायत से उप मुखिया जयमोद यादव एवं उप सरपंच रामपरी देवी, उजान
पंचायत से उप मुखिया कुशेश्वर खतवे व उप सरपंच अरविन्द कुमार लाल,
गंगौली-कनकपुर पंचायत से उप मुखिया रामचन्द्र राउत व उप सरपंच अंजू देवी
चुने गए।