बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराएं खाद्य सामग्री
दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी कीमत पर बाढ़ पीड़ितों के बीच
दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी कीमत पर बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्य सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक स्थलों पर सामुदायिक किचेन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। वे मंगलवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के बाद दरभंगा वायु सेना के हवाई अड्डा पर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में आवश्यकतानुसार नावों, पालीथिन सीट, सूखी राहत, जीवन रक्षक दवाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें। बाढ़ का पानी उतरेते ही सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करें। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, मुख्य सचिव अंजनी कुमार ¨सह, आयुक्त आरके खंडेलवाल, जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ¨सह, एसएसपी सत्यवीर ¨सह, सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद ¨सह आदि थे।