Move to Jagran APP

दरभंगा शहर पर बाढ़ का खतरा, अलर्ट

दरभंगा। कमला बलान, बागमती, अधवाड़ा समूह की नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि व मूसलाधार बारि

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 12:35 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 01:42 AM (IST)
दरभंगा शहर पर बाढ़ का खतरा, अलर्ट
दरभंगा शहर पर बाढ़ का खतरा, अलर्ट

दरभंगा। कमला बलान, बागमती, अधवाड़ा समूह की नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि व मूसलाधार बारिश से जिले में बाढ की स्थिति भयावह बनी हुई है। स्थिति यह है कि दरभंगा शहर पर भी बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। शहर के सुरक्षा बांध में कई जगहों पर रिसाव की सूचना है। यद्यपि इसे पाटने का प्रयास चल रहा है। बाढ़ के जिले के सात प्रखंड प्रभावित हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अगस्त को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। कुशेश्वरस्थान में बाढ़ के पानी में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों में दहशत का माहौल। नावों की कमी।कुशेश्वरस्थान थाना परिसर व कुशेश्वरस्थान महादेव मंदिर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। कमतौल बसैठा पथ पर बाढ़ का पानी बह रहा है। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर बुधवार की रात से रेल सेवा बहाल हो गई। जिला प्रशासन ने जिले के चार प्रखंडों घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम, तारडीह व जाले को पूर्णत: बाढ़ प्रभावित प्रखंड घोषित किया है। करीब 2.36 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। उधर आपदा प्रबंधन विभाग के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार की शाम वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से बाढ़ राहत की समीक्षा की। इससे पूर्व जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ¨सह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.