स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा
दरभंगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जगह-जगह झंडोत्तोलन किया गया। नगर निगम परिसर, अंबेदकर
दरभंगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जगह-जगह झंडोत्तोलन किया गया। नगर निगम परिसर, अंबेदकर चौक सहित कई छात्र संगठनों के अलावा विभिन्न पार्टी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया। नगर निगम परिसर में महापौर बैजयंती देवी खेड़िया, राधे-कृष्ण बुटा देवी मंदिर पर दलित स्वराज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयश्री प्रसाद, अखिल भारतीय दलित वर्ग संघ कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तनेजा, लालबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर मनोज महतो व भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामाशंकर चौधरी ने लक्ष्मीसागर रोड नंबर 7 में झंडा फहराया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती खेड़िया ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। श्रीमती खेड़िया ने कहा कि देश की आन-बान व शान के लिए हर नागरिक अपनी जान देने को तैयार है। अपने संबोधन में उन्होंने शहर की मूलभूत समस्याओं की चर्चा करते हुए जल्द ही इसके निराकरण की दिशा में पहल किए जाने का आश्वासन दिया। मौके पर नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार ¨सह, सिटी मैनेजर नरोत्तम कुमार साम्राज्य, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, सहायक नगर अभियंता साउद आलम, राजस्व प्रभारी प्रजापति मिश्र, उदयशंकर झा, शिवशंकर, रवि कुमार सहित कई निगमकर्मी मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर, दलित स्वराज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय श्री ने कहा कि देश भक्ति धर्म आज हमारे देश का सबसे बड़ा धर्म है। सभा को आशा देवी, किरण, रेखा, सन्नी प्रसाद आदि ने संबोधित किया। मिर्जा खां स्थित अखिल भारतीय दलित वर्ग संघ के प्रमंडलीय महासचिव सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष के बाद भी केंद्र व राज्य सरकार की अनदेखी के कारण दलितों को अधिकार नहीं मिल सका है। इधर, लालबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ नेता मनोज महतो ने वीर सपूतों को याद किया। नाका नंबर तीन के विवेकानंद चौक पर नगर विधायक संजय सरावगी ने तिरंगा फहरया। मौके पर सुखदेख साहु, मनोज कुमार गुप्ता, सूरज ठाकुर आदि मौजूद थे। वहीं, लक्ष्मीसागर रोड़ नंबर सात में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की ओर से झंड़ा फहराया गया। मौके पर प्रकोष्ठ के राजीव कुमार झा, प्रदीप कुमार पाठक, मनीष कुमार ¨सह सहित मोहल्लावासी मौजूद थे।