भारी बारिश से भरभराकर गिरी दीवार, घर में ही जिंदा दफन हो गए मां-बेटे
बिहार के दरभंगा में लगातार बारिश के कारण एक घर की कच्ची दीवार गिर गई। इससे दबकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 10:53 PM (IST)
दरभंगा [जेएनएन]। भारी बारिश में कच्ची मिट्टी की दीवार गिर गई और उससे दबकर घर के अंदर मां-बेटे की मौत हो गई। घटना दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव स्थित चकदाहां टोले में शुक्रवार को हुई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अपने घर में मां दुर्गा देवी के साथ आराम कर रहे हरिकांत की दीवर गिरने के कारण दबकर मौत हो गई। हरिकांत पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। मुखिया गोपाल ठाकुर ने बताया कि दीवार कच्ची मिट्टी की थी और लगातार बारिश होने की वजह से धंस गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें