नगर निगम की स्थायी समिति का शपथ ग्रहण आज
दरभंगा। सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण बुधवार को नगर निगम सभागार में होगा। नगर आवास एवं
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jun 2017 12:36 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 01:17 AM (IST)
दरभंगा। सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण बुधवार को नगर निगम सभागार में होगा। नगर आवास एवं विकास विभाग के अपर सचिव भरत झा सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगें। नौ सदस्यीय समिति में मेयर व उपमेयर के अलावा सात सदस्य होगें। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 19 जून को इनका शपथ ग्रहण होना था। लेकिन किसी कारणवश शपथ ग्रहण की तिथि को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें