स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाएं कार्यकर्ता
दरभंगा। पैगंबरपुर मध्य विद्यालय पर मंडल भाजपा अध्यक्ष मिथिलेश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसे सं
दरभंगा। पैगंबरपुर मध्य विद्यालय पर मंडल भाजपा अध्यक्ष मिथिलेश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसे संबोधित करते हुए विधायक जीवेश कुमार ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कहा कि संगठन के दायित्व व भाजपा कार्यकर्ता की एकता के कारण यूपी व उत्तराखंड व मणिपुर में ऐतिहासिक जीत भाजपा को मिली है। विधायक ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी के सिद्धांतों को प्रचारित करें। उत्साह के साथ तैयारियों में पंचायत स्तर के कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं 14 अप्रैल को अंबेदकर जयंती पर दलित बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल बिहार की महागठबंधन सरकार में पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर बड़े व छोटे भाई में राजनीति शुरू हो गई है। विजय चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार भाजपा देश निर्माण में जुटी है। आप युवाओं का साथ रहा तो देश के सभी राज्यों में आने वाले समय में कमल निशान का परचम लहराएगा। बैठक को सुदिष्ट नारायण ठाकुर, शिवशंकर साह, चुन्नू ठाकुर, बालबोध यादव, मुखिया लाल यादव, संतोष ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।