लाठीचार्ज के विरोध में प्रशासन का पुतला फूंका
दरभंगा। पिछले दो दिन पहले लहेरियासराय टावर के पास सरेआम दिन दहाड़े कबिलपुर गांव के मनोज चौधरी के शरीर
दरभंगा। पिछले दो दिन पहले लहेरियासराय टावर के पास सरेआम दिन दहाड़े कबिलपुर गांव के मनोज चौधरी के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा देने तथा रविवार को उनके समर्थकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्य किए जाने के विरोध में सोमवार को बेनीपुर के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धरौड़ा चौक पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका दिया। इस दौरान कार्यकर्ता भ्रष्ट प्रशासन होश में आओ, दरभंगा पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे थे। बाद में कार्यकर्ताओं केा संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सहकारिता मंच के अध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने कहा कि इस घटना की जितनी ¨नदा की जाए कम है। मौके पर भाजपा नेता रामरशिक ठाकुर, जटाशंकर राय, उग्रनाथ झा, बबलू ठाकुर, शैलेश झा उर्फ काली, नवीन झा, राजीब चौधरी, सरोज यादव, फकरे आलम बब्लू कुमार मंडल, मनोज कमती सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।