बेनीपुर की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा
दरभंगा। बेनीपुर के लिए स्वीकृत विद्युत ग्रिड को एक साजिश के तहत अलीनगर ले जाने के विरोध में शुक्रवा
दरभंगा। बेनीपुर के लिए स्वीकृत विद्युत ग्रिड को एक साजिश के तहत अलीनगर ले जाने के विरोध में शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय पर भाजपाइयों ने विशाल प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर एवं पूर्व विधायक अशोक यादव ने किया। गोपालजी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजग सरकार के समय बेनीपुर में विद्युत ग्रिड के निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन अब एक साजिश के तहत इस ग्रिड को एक मंत्री के इशारे पर अलीनगर ले जाने की साजिश की जा रही है। बेनीपुर जिला बनने की सभी अहर्ताएं पूरी करता है। सरकार को चाहिए कि बेनीपुर को अविलंब जिला का दर्जा दें। बेनीपुर के विश्वनाथपुर में आईटीआई कॉलेज की स्थापना की स्वीकृति सरकार ने प्रदान की थी। लेकिन अब उस आईटीआई कॉलेज को भी अलीनगर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज जमाने में निर्माण करवाए गए बहेड़ा थाना को आजतक मॉडल थाना का दर्जा नहीं दिया गया। करोड़ों रूपयो की लागत से निर्माण करवाए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम जर्जर हो गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार के एक मंत्री बेनीपुर के विकास में बाधक बने हुए हैं। जिसके खिलाफ भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। केवटी के पूर्व विधायक अशोक यादव ने कहा कि बेनीपुर के विकास में बाधक बननेवालों के खिलाफ पूरे जिले के भाजपा नेता आंदेालन करेगी। पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहे हैं। आज एक साजिष के तहत बेनीपुर के विकास को ठप करने का प्रयास सरकार के एक मंत्री द्वारा किया जा रहा है। इसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।सभा को जिला मंत्री अशोक नायक, रामसागर ठाकुर, रामफल मिश्र, नगर अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्वे, प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम झा, संतोष झा, मुनिन्द्र यादव, संजीव साह, ललन कुमार झा, संजीव कुमार झा, शिव कुमार यादव, नेती राम, राजीव कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, उदन झा, मनोज कुमार झा मुन्ना, ललित झा सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।