मतदान को ले हर ओर दिखा उत्साह
दरभंगा। गुरुवार की अहले सुबह से ही बूथों पर वोटरों की कतार लग गई। 7 बजते-बजते मतदाताओं की भीड़ जुटने
दरभंगा। गुरुवार की अहले सुबह से ही बूथों पर वोटरों की कतार लग गई। 7 बजते-बजते मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। दोपहर 12 बजे बूथ संख्या 152, 153, 168, 169, 185, 186 पर मतदाताओं की कम भीड़ देखी गई। वहीं दोपहर 1 बजे के बाद फिर मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। प्रखंड के 14 पंचायतों में 95 मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान की प्रक्रिया जारी रही। चुनाव में सुरक्षा की व्यवस्था पुख्ता होने के कारण किसी भी उपद्रवी को उपद्रव करने का मौका नहीं मिला। अवस्था के अंतिम पड़ाव में भी लोकतंत्र का जज्बा जवान दिखा। वृद्ध और दिव्यांगों ने भी अपना दम दिखाया। सहारे लेकर ही मताधिकार के लिए बूथों तक पहुंचते रहे। बूथ संख्या 153 पर मकसूदपुर के दिव्यांग केवल राम (80) पहुंचे थे। जो हाथ में लाठी के सहारे बूथ पर अपना वोट गिराया। वहीं उक्त गांव के ही 85 वर्षीय वयोवृद्ध तेतर पासवान ने भी अपना वोट गिराया। वहीं बूथ संख्या 187 पर घोषरामा के रत्नदेव ¨सह (78) पहुंचे थे। पौत्री प्रज्ञा कुमारी के सहारे बूथ कंपार्टमेंट तक गए। चेहरे पर मुस्कान लिये बूथ से बाहर निकले।
हर तरफ महिलाओं की लंबी-लंबी कतार दिख रही थी।