Move to Jagran APP

योग मनुष्य को बनाता ऊर्जावान : वीसी

दरभंगा। योग के माध्यम से आंतरिक शक्ति में वृद्धि होती है। इसके माध्यम से मनुष्य ऊर्जावान बनता है। लन

By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 12:10 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 12:10 AM (IST)
योग मनुष्य को बनाता ऊर्जावान : वीसी

दरभंगा। योग के माध्यम से आंतरिक शक्ति में वृद्धि होती है। इसके माध्यम से मनुष्य ऊर्जावान बनता है। लनामिविवि के दर्शनशास्त्र विभाग व स्वास्थ्य केंद्र की ओर से आयोजित योगा फेस्ट के उदघाटन सत्र में बुधवार को वीसी प्रो. एस कुशवाहा ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि योग महोत्सव 2016 से छात्र-छात्राओं को इसके प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा। विवि ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक रूप से मनाने का निर्णय लिया है। पद्मश्री डॉ. मोहन झा ने कहा कि मनुष्य की चित्त वृत्तियों को योग के माध्यम से निरोध किया जा सकता है। श्रीमदभगवत के श्लोकों को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से मनुष्य एकाग्र व कार्य कुशल को सकता है। इसके माध्यम से समत्व ²ष्टि उत्पन्न होती है। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एके गुप्ता ने कहा कि योग के माध्यम से प्राप्त होनेवाले आनंद स्थायी होते हैं। जबकि, नशा सेवन आदि से क्षणिक योग जीवन में प्रकाश फैलाता है। डॉ. गुप्ता ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से अपने विचार रखे। डॉ. अजीत कुमार वर्मा ने कहा कि योग ज्ञान भक्ति और कर्म का परस्पर मिलन है। पीजी संस्कृत के विभागाध्यक्ष डॉ. रामनाथ ¨सह ने कहा कि यह स्वास्थ्य, संयम और सदा चार का मूलमंत्र है। मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. बीपी सिन्हा ने कहा कि योग जीवन शैली को परिष्कृत करता है। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पम नारायण ने कहा कि योगा साधना का माध्यम संगीत है। सर्टिफिकेट कोर्स इन ह्यूमेन कंससनेस एंड योगीक साइंस के निदेशक डॉ. अमर नाथ झा ने स्वागत संबोधन व धन्यवाद ज्ञापन कोर्स के संयोजक डॉ. गीतेंद्र ठाकुर ने किया। संध्या समय में योग पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की काफी सराहना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.