अग्निकांड से प्रभावितों के साथ है राज्य सरकार : मदन
दरभंगा। बिहार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री डॉ. मदन मोहन झा ने शुक्रवार को हनुमाननगर प्रखंड के अग्नि
दरभंगा। बिहार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री डॉ. मदन मोहन झा ने शुक्रवार को हनुमाननगर प्रखंड के अग्निकांड से प्रभावित पटोरी, रामटोल तथा खपड़पुरा गांव का दौरा किया। इस दौरान अग्निकांड की विनाशलीला देखी तथा घर-घर जाकर लोगों की पीड़ा सुनी। मंत्री झा ने स्वीकारा कि अग्निकांड ने भारी तबाही मचाई है। स्थिति को देख भावुक होते हुए मंत्री ने कहा कि हजारों लोग इसमें प्रभावित हुए हैं। क्षेत्र में घोर जलसंकट उत्पन्न हो गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पीड़ितों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शीघ्र ही संकट के बादल छट जाएंगे। दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार आपके साथ है। लोगों के पुनर्वास के लिए नियमानुकूल हरसंभव सहायता दी जाएगी। सभी को राहत मुहैया कराने में कोताही नहीं बरती जाएगी। जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। राज्य सरकार इसके लिए संवेदनशील है तथा शीघ्र ही लोगों को जलसंकट से निजात दिलाने की ठोस कार्रवाई होगी। मंत्री झा प्रशासन की ओर से लगाए गए राहत कैम्प पहुंचे तथा वहां मौजूद सदर एसडीओ डॉ.गजेंद्र कुमार ¨सह, सदर डीसीएलआर प्रियरंजन राजू एवं सीओ भुवनेश्वर झा से राहत वितरण की जानकारी ली। पीड़ितों द्वारा दिन में तीन बजे चिलचिलाती धूम में खुले आसमान के नीचे भोजन देने की शिकायत पर मंत्री गंभीर हो गए। उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों को ससमय भोजन, पेयजल संकट से निदान के साथ अन्य राहत सामग्री का वितरण ससमय करने की हिदायत दी। मंत्री डॉ. झा के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, रामनारायण झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबर इमाम हाशमी, जय शंकर प्रसाद चौधरी, शंभुनाथ चौधरी पालन, राम कुमार मिश्र, सुनील कुमार चौधरी समेत दर्जनों कांग्रेस नेता शामिल थे।