Move to Jagran APP

अग्निपीड़ितों के लिए बने पुनर्वास नीति : सुमो

दरभंगा । पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अग्निकांड से पीड़ितों

By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 12:38 AM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 12:38 AM (IST)
अग्निपीड़ितों के लिए बने पुनर्वास नीति : सुमो

दरभंगा । पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि अग्निकांड से पीड़ितों को मिल रही सरकारी राहत अपर्याप्त है। राज्य सरकार को पुनर्वास नीति बनाकर पीड़ितों को पुनर्वासित करना चाहिए। खासकर बाढ़ की तरह अग्निकांड के लिए भी सरकार नीति बनाए। वे शुक्रवार को जिला अतिथिगृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हनुमाननगर प्रखंड में आग से भारी तबाही मची है। अग्निकांड से पीड़ितों के बीच राहत वितरण के नाम पर सरकार छल रही है। हद तो यह कि बाढ़ पीड़ितों को जो पोलीथीन सीट दिया जाता है, वहीं अग्निकांड से पीड़ितों को भी उपलब्ध कराया गया है। इसी से साफ हो रहा है कि राज्य सरकार पीड़ितों के प्रति कितना संवेदनशील है। इस समय के मौसम में इसके नीचे रहना मुश्किल है। इसके बदले तिरपाल का इंतजाम हो। इसी तरह पीड़ितों को जो राशि दी जा रही है वह भी नाकाफी है। राज्य सरकार सभी के पुनर्वास की व्यवस्था करे। भाजपा नेता ने कहा कि पीड़ितों की मदद करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। वर्तमान समय में 98 सौ रुपये की मदद दी जा रही है। इस राशि को बढा़या जाना तत्काल आवश्यक है। अग्निकांड प्रभावित लोगों से मिलने के बाद दरभंगा पहुंचे मोदी ने बताया कि राहत केंद्र में भी समुचित व्यवस्था नहीं है। खासकर पेयजल की विकट समस्या है। इसकी तुरंत व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से लंगर चलाने के दावे को खोखला बताया। इतना ही नहीं यदि अगलगी के दिन जिला प्रशासन गंभीर होता तो इतनी बड़ी क्षति नहीं होती। वहीं ¨सहवाड़ा प्रखंड के एक समाजसेवी की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्य पर मोदी ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि जिस दिन मुख्यमंत्री का दरभंगा आगमन होगा, उस दिन भाजपा कार्यकर्ता धरना देंगे। मौके पर जाले विधायक जीवेश कुमार, विधान पार्षद सुनील कुमार ¨सह, जिला मंत्री अशोक नायक, डॉ.मुरारी मोहन झा, सुजीत मल्लिक, अमलेश कुमार झा, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, संजीव साह समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.