भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका
दरभंगा । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार
दरभंगा । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम रहमगंज में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। लहेरियासराय नगर मंत्री विकास कुमार चौधरी के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी ने हत्यारों की गिरफ्तारी व लोगों की जानमाल की सुरक्षा की मांग की। मौके पर रामवृक्ष सहनी, नरेशचंद्र सहनी, शंभु साह, बबलू पंजियार, मनोज कुमार सहनी समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे। उधर, भाजपा के जिला मंत्री संजीव साह ने इस घटना की ¨नदा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार पूरी तरह जंगलराज की राह पर चल पड़ी है। चारो ओर भय का माहौल कायम है। वहीं राज्य सरकार को केंद्र सरकार को कोसने के सिवा कोई और काम नहीं रह गया है।