Move to Jagran APP

सहेलियों ने मिलकर पहले उतारे उसके कपड़े फिर डाला तेजाब.....जानिए पूरा मामला

दरभंगा जिले के जाले इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कॉलेज की दो लड़कियों ने ही एक दलित छात्रा को निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा और उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 09:01 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 10:58 PM (IST)
सहेलियों ने मिलकर पहले उतारे उसके कपड़े फिर डाला तेजाब.....जानिए पूरा मामला

दरभंगा। एसिड अटैक का जिक्र आते ही सबसे पहले जेहन में लड़कियों का जला हुआ चेहरा ही सामने आता है और इसके पीछे किसी लड़के का हाथ होता है। लेकिन, इस बार कहानी बिल्कुल उल्टी है। दर्द से तड़पती इस लड़की की दास्तां सुनकर मानवता झुलस जाती है। रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

loksabha election banner

जाले थाना क्षेत्र की एक दलित बस्ती में 15 साल की किशोरी के साथ गुरुवार को वह सलूक किया गया, जिससे उसकी जिंदगी खतरे में पड़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि इसके बाद स्थिति बेहतर होगी लेकिन, फिर भी सब कुछ ठीक नहीं हो पाएगा। जिंदा बच गई और जख्म भर भी गएं, तो इसकी टीस ताउम्र रहेगी।

कहा जा रहा है कि कॉलेज के किसी लड़के के साथ जिस्मानी रिश्ता बनाते हुए इस लड़की ने देख क्या लिया, दो लड़कियां इसकी जान के पीछे हाथ धोकर पड़ गई। दोनों लड़कियां जाले गांव की बताई जाती हैं। दोनों अक्सर कॉलेज आती-जाती रही हैं। सुबूत मिटाने के लिए इस तरह का सलूक किया गया हो सकता है।

पुलिस के लिए घटना अभी अबूझ पहेली के समान है। बेहोश पड़ी लड़की से घर वालों ने सच्चाई जानने की कोशिश की। उसने जाले थाना के सअनि नरेंद्र नाथ झा को फर्दबयान दिया। कुछ अल्फाजों में तो कुछ इशारों में बयां किया।

वो लड़कियां थी या कातिल...

उम्र 15 साल। थाना जाले। घर सर्कल मुसहरी टोला। नजदीक काजी अहमद इंटर कॉलेज। समय 12.30 बजे। दो लड़कियां संजू के पास आकर रुक जाती हैं। कहती हैं-...... चल रहा है। कपड़े खराब हो चुके हैं। कपड़ा बदलना है, सुरक्षित कोई जगह बताओ। लड़की होने के नाते संजू को तरस आ गई।

कॉलेज व इस्लामपुर टोला के बीच सुनसान एक जगह बताकर उन दोनों को वहां चले जाने को इशारा कर दिया। ईंट-भट्ठा बंद पड़ चुका है। दोनों लड़कियां संजू को भी जबरन साथ चलने के लिए कहने लगी। कहा- हम दोनों कपड़े बदलेंगी। खड़ी होकर तुम हमारी रखवाली करना। संजू आनाकानी करती रही। लेकिन, फुसलाकर ले ही गईं।

तुम इसे चेहरे पर लगाओगी तो खूबसूरत हो जाओगी....

वहां पहुंचते ही अपना बैग खोला और एसिड की बोतल निकाल ली। संजू को वह बोतल दिखलाते हुए दोनों ने कहा यह बहुत अच्छी चीज है तुम इसे अपने चेहरे पर लगाओगी तो निखरकर खूबसूरत हो जाओगी। संजू ने कहा-मुसहर की बेटी हूं, ये सब चीजें हमारे पाले नहीं पड़तीं।

फिर क्या था। दोनों ने उसके सीने से दुपट्टा खींच लिया। हाथ से कंगन खोल दिया। नाक से छक निकाल दी। बदन से सारे कपड़े उतार कर नंगा कर दिया। दोनों लड़कियां उसपर टूट पड़ीं। खूब मारा-पीटा। ईंट के टुकड़ों से भी कुचल डाला। चाकू से अंधाधुंध कई प्रहार किए। फिर भी उन दोनों का जी नहीं भरा। केश पकड़ा और नीचे झुकाकर एसिड की बोतल उड़ेल दी। लहूलुहान चेहरा पल भर में झुलसकर स्याह पड़ गया।

दोनों लड़कियां उसे मरा हुआ समझकर चलती बनी। कपड़े भी लेकर भाग गईं। किसी ने इस लड़की को गड्ढे में पड़ा हुआ देखकर शोर मचाया। महिलाएं कपड़े लेकर दौड़ीं और उसे लपेटकर जाले रेफरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन नाजुक हालत देख डीएमसीएच रेफर कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.