आक्रोशित लोगों ने विद्यालय में की तालाबंदी
दरभंगा। कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र की इटहर पंचायत के माध्यमिक विद्यालय बरनिया के प्रधानाध्यापक मदन
दरभंगा। कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र की इटहर पंचायत के माध्यमिक विद्यालय बरनिया के प्रधानाध्यापक मदन राय के खिलाफ ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर बवाल काटा। प्रधानाध्यापक की मनमानी व सरकारी राशि के गबन के विरोध में ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि प्रधानाध्यापक राय कभी भी ससमय विद्यालय नहीं आते हैं। न तो बच्चों को सही रूप से पढ़ाया जाता है। और न ही उन्हें मध्याहन भोजन दिया जाता है। छात्रवृत्ति, पोशाक व साइकिल की राशि का भी गबन किया जा रहा है। इधर, जानकारी मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नागेन्द्र ¨सह ने पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत किया। उन्होंने ग्रामीणों को जांचोपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज लोग विद्यालय का ताला खोलने पर राजी हुए। बताया जाता है कि प्रधानाध्यापक ने विद्यालय बंद रहने के दौरान भी दो माह तक फर्जी एमडीएम रिपोर्ट देकर हजारों रुपये की राशि गबन की है। मालूम हो कि वर्षा के दौरान विद्यालय पानी में डूबा हुआ था।
------------