Move to Jagran APP

लोक कल्याणकारी है भारतीय संविधान

दरभंगा। भारतीय संविधान लोक कल्याणकारी है। हम सभी को इसी हिसाब से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।

By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 01:02 AM (IST)
लोक कल्याणकारी है भारतीय संविधान

दरभंगा। भारतीय संविधान लोक कल्याणकारी है। हम सभी को इसी हिसाब से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। लनामिविवि के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में संविधान दिवस पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वीसी प्रो. एस कुशवाहा ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हम में से अधिकांश महज दस प्रतिशत ही काम करते हैं। संविधान में समानता, स्वतंत्रता व भाईचारे की बात कही गई है। युवकों को प्रस्तावना के हिसाब से इसे समझकर काम करना चाहिए। डॉ. जितेंद्र नारायण ने कहा कि हमारा संविधान कई मायने में महत्वपूर्ण है। सभी को इसके प्रति आदर भाव रखकर काम करना चाहिए। डॉ. अनिल कुमार झा ने संविधान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इसके व्यावहारिक पक्ष को जानने की बात कही। मौके पर कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार ¨सह, प्रो. एलपी ¨सह, प्रो. अनीस अहमद, डॉ. पुष्पम नारायण, डॉ. रामचंद्र ठाकुर, डॉ. र¨वद्र कुमार चौधरी, डॉ. रामभरत ठाकुर आदि ने विचार रखे। स्वागत संबोधन डॉ. रामदेव राय व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उत्तम लाल ठाकुर ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.