दिल्ली में महबूबा को छोड़ भागा आशिक
दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्यास गांव से भागकर लुधियाना और दिल्ली पहुंचकर घूम रहे एक जोड़े पर स
दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्यास गांव से भागकर लुधियाना और दिल्ली पहुंचकर घूम रहे एक जोड़े पर संदेह हुआ तो पुलिस पकड़कर थाने ले गई, इस दौरान आशिक चकमा देकर भाग निकला। लड़की को लाने पुलिस दिल्ली गई हुई है। बहेड़ी थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने कहा, दोनों साथ ही पढ़ा करते थे, 20 नवंबर को केस दर्ज कराया गया। लड़की के पिता ने गांव के नरेश मुखिया नामक लड़के को आरोपी बनाया है। लड़की को नाबालिग बताया गया है और अपहरण का केस दर्ज हुआ है। इस बीच पता चला है कि गांव से भागकर लुधियाना चले गए थे। वहीं कोर्ट मैरिज कर लिए और शादी के बाद पुलिस से नहीं पकड़े जाने को लेकर इत्मिनान होने पर घर लौटना चाह रहे थे। पालम थाना क्षेत्र में इन्हें देखकर पुलिस को संदेह हुआ। दोनों को पकड़ लिया गया। लड़की को साइड लेकर पुलिस पूछताछ करने लगी। तभी नरेश खिसक गया। दिल्ली पुलिस ने बहेड़ी थाना से संपर्क कर उसके वहां होने की जानकारी दी।
-----------