सफाई कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
दरभंगा। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को राजाराम की अध्यक्षता में हुई। इसमें संविदा क
By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 01:45 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 01:45 AM (IST)
दरभंगा। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को राजाराम की अध्यक्षता में हुई। इसमें संविदा कर्मियों का रोस्टर निगम की ओर से तैयार कर सरकार को अब तक नहीं भेजने पर आक्रोश जताया गया। संघ अध्यक्ष रामाअशिष राम, दीपक कुमार राम, राकेश कुमार राम, विक्रम राम, धर्म राम, सुनील झा, श्रवण महतो आदि ने कहा कि संविदा कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर निर्णय लिया गया। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विपरीत संविदा कर्मियों की संविदा ही रद्द कर दी गई है। सभी ने नगर आयुक्त को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर संविदा कर्मियों की मांग पूरी नहीं की जाएगी तो संघ आंदोलन करेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें