अनमोल रत्न थे अब्दुल कलाम, श्रद्धांजलि
दरभंगा। पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर मंगलवार को जिला व महानगर
दरभंगा। पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर मंगलवार को जिला व महानगर जदयू की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला जदयू कार्यालय में अध्यक्ष सुनील भारती की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि वे देश के अनमोल रत्न थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई असंभव है। पूर्व एमएलसी विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि उन्हें काफी आघात हुआ है। जिला प्रवक्ता डॉ. अंजीत चौधरी ने कहा कि वे देश के महान सपूत थे। विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। श्रद्धांजलि सभा में गिरींद्र नारायण कुंवर, रोमी खान, अमरेंद्र ठाकुर, श्याम किशोर प्रधान, तरूण कुमार मंडल आदि ने हिस्सा लिया। नगर जदयू की ओर से उपाध्यक्ष मो. नवाब अख्तर के संचालन में शिवधारा में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष मदन प्रसाद राय, राजेंद्र राम, संजय पोददार, अंजुला देवी, अनिल बिहारी आदि ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से देश के सर्वोच्च स्थान पर सुशोभित हुए। विज्ञान को एक नई दिशा दी। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि डॉ.कलाम आजाद भारत के सर्वोच्च ईमानदार, राष्ट्रवादी, विकासवादी, मानवतावादी राजनेता व महान वैज्ञानिक थे। उनके नाम पर विश्वविद्यालयों की स्थापना होनी चाहिए। इतना ही नहीं शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्रसेवा की अन्य योजनाओं के नामाकरण कलाम साहब के नाम पर होने चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में शिव कुमार झा, शंभू चौधरी, कल्पनेश सिन्हा, नीरज झा, भाष्कर भारती, आनंद ¨सह, अरुण कुमार ¨सह, गो¨वद चौधरी आदि शामिल थे। उधर, राजद के युवा कार्यकर्ता सुभाष प्रसाद ने भी कलाम साहब के देहावसान को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके प्रति अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।