छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर करें पढाई : हिमांशु
दरभंगा। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर अध्ययन आवश्यक है। छात्राएं सबसे पहले लक्ष्य
दरभंगा। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर अध्ययन आवश्यक है। छात्राएं सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करें। फिर ईमानदारी व निष्ठापूर्वक पढाई करती रहें। अभाविप की ओर से एमआरएम कॉलेज में आयोजित सर्जना निखार शिविर में मंगलवार को सिटी एसपी हिमांशु शेखर त्रिवेदी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने के लिए घबड़ाना नहीं चाहिए। सही उत्तर के लिए नियमित रूप से पत्र पत्रिकाओं का अध्ययन सबसे जरूरी है। इसके साथ ही सिटी एसपी ने अंग्रेजी की क्लास में कई जानकारी दी। नेतृत्व में क्षमता विकास का गुर अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनम सिन्?हा व उपाध्यक्ष डॉ. शारदा सिन्?हा ने बताए। दोनों नेताओं ने छात्राओं के वर्तमान समय में नेतृत्वकर्ता के महत्व व उसके विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। दोनों प्रदेश स्तरीय नेताओं ने कहा कि अभाविप छात्राओं को एक आधारभूत सतह प्रदान करता है, जहां से आप राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। मिथिला पे¨टग के वर्ग में भगवान ठाकुर व रुपेश कुमार ने नृत्य के संबंध में जानकारी दी। इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश सह मंत्री क्रमश: विमलेश कुमार व अनुराधा कुमारी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर रश्मि ¨सह, प्रियदर्शनी, अनामिका, क्षमा, बसुंधरा आदि मौजूद थीं।