सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन
दरभंगा। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार
दरभंगा। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में आशा, ममता, कुरियर, 102, 108, 1099 के एम्बुलेंस चालक, डाटा इंट्री ऑपरेटर आदि शामिल थे। धरना स्थल पर साक्षी कुमारी की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अशोक कुमार झा ने 54 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रकाश डालते हुए आंदोलनकारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। सभा को संयुक्त मंत्री राजनारायण झा, संघर्ष अध्यक्ष अरूण कुमार झा, रामकरण झज्ञ, शांति देवी, हरि सहनी, योगेन्द्र मिश्र, शिवनाथ पासवान, बंदना देवी, लक्ष्मी देवी, विभा कुमारी, गिरजा देवी आदि ने संबोधित किया। नेताओं ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। वहीं पल्स पोलियो कार्यक्रम के दौरान आशा के के विरूद्ध प्रशासन व सरकार द्वारा की गई दमनात्मक कार्रवाई पर खेद जताया।
----
कार्रवाई की ¨नदा :
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मंत्री मंजुला कुमारी ने हड़ताल पर बैठी आशा के विरूद्ध दमनात्मक कार्रवाई की ¨नदा की है। उन्होंने कहा कि इस बावत 30 जून को राज्य कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है। बैठक में इसके खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।