व्यक्तित्व की प्रखरता के लिए अंग्रेजी आवश्यक
दरभंगा : आर्चाय सुदर्शन फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को दरभंगा सेंट्रल स्कूल में अंग्रजी विषयों पर सेमि
दरभंगा : आर्चाय सुदर्शन फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को दरभंगा सेंट्रल स्कूल में अंग्रजी विषयों पर सेमिनार आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि लनामिविवि के निर्वतमान कुलपति डॉ. एसएम झा ने कहा कि शिक्षक चिद्यार्थी के जीवन विकास के लिए आधार तैयार करते हैं। व्यक्तित्व की प्रखरता के लिए अंग्रेजी की जानकारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी देश अपनी अस्मिता की पहचान बनाने के लिए अपने बच्चों को प्रारंभिक कक्षा से ही अंग्रेजी भाषा की जानकारी दिलवा रहे हैं। कहा कि जिस प्रकार धन के बिना कोई काम नहीं हो सकता ठीक उसी तरह अंग्रेजी के बिना शिक्षा अधूरी मानी जाएगी। वहीं प्राचार्य एके कश्यप ने कहा कि आधुनिक काल में अंग्रेजी भाषा की उपयोगिता व योगदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता। जहां हिन्दी हिन्दुस्तानी भाषा है वहीं अंगेजी अंतर्राष्ट्रीय भाषा है। इसकी जानकारी से ही कोई राष्ट्र विश्व स्तर तक अपने ज्ञान की पहचान करा सकता है। सेमिनार को लनामिविवि के डीन डॉ. बीके ¨सह, डिप्टी रजिस्टार डॉ. विजय मिश्रा, स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के डॉ. प्रतिभा गुप्ता, सीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के डॉ. इंदिरा झा, फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी डॉ. कुमार अरूण व न्यासी इंजीनियर आरपी ¨सह, लहेरियासराय के प्रार्चाय विजयकांत झा सहित कई ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा सेन व धन्यवाद ज्ञापन बीएन झा ने किया।