याद किए गए पंडित नेहरू
दरभंगा : देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बु
By Edited By: Published: Thu, 28 May 2015 12:18 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 12:18 AM (IST)
दरभंगा : देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को लहेरियासराय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में डॉ. पवन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पं. नेहरू ने स्वतंत्र भारत की सफल विदेश नीति को स्थापित कर संसार में भारत की गरिमा बढाई। गुट निरपेक्ष आंदोलन उन्हें की नीतियों का प्रतिफल था। यूजीसी जैसी संस्था स्थापित कर उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में देशवासियों को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर प्रो. अब्दुल हादी सिद्दिकी, राजा अंसारी, गयासुर्रहमान, पंकज कुमार चौधरी, कन्हैया कुमार झा आदि ने भी विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें