आग लगने से छह घर जले, एक लाख की क्षति
¨सहवाड़ा़, संस : प्रखंड की कलिगांव पंचायत के बिरौल टोले में रविवार की सुबह 7 बजे आग लगने से आधा दर्ज
¨सहवाड़ा़, संस : प्रखंड की कलिगांव पंचायत के बिरौल टोले में रविवार की सुबह 7 बजे आग लगने से आधा दर्जन घर जल कर राख हो गए। जिसमें एक लाख से अधिक की आर्थिक क्षति का अनुमान है। खाना बनाने के क्रम में चुल्हे की आग की ¨चगारी ने भयावह रूप लेते हुए कई घरों को राख कर दिया। इस अगलगी में एक महिला व एक बच्चा भी झुलस कर जख्मी हो गए। सीओ स्वयंवर झा ने बताया कि आग से प्रभावित रमई दास,शंकर दास,नारायण दास,भजन दास व अशर्फी दास को तीन -तीन हजार रुपए, अनाज,पॉलिथिीन उपलब्ध करा दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार आग को नियंत्रण करने में ग्रामीणों को पं¨पग सेट व चापाकल का सहारा लेना पड़ा। फूस का घर रहने के कारण अन्दर में रखे अनाज,कपड़े,बर्तन सभी जल कर राख हो गए। वार्ड 12 में अगलगी की घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग अपने -अपने घर से पानी लेकर आग बुझाने को दौड़े। लोजपा प्रखंड महासचिव जय प्रकाश झा व भाजपा पंचायत अध्यक्ष मनोज झा ने घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता देने की मांग की है।