प्याज की खेती के लिए तैयार करें नर्सरी
जागरण संवाददाता, दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, राजेंद्र कृषि विवि, पूसा, समस्तीपुर व भारत मौसम वि
जागरण संवाददाता, दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, राजेंद्र कृषि विवि, पूसा, समस्तीपुर व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 मई तक 5 से 12 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान के 36 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं किसानों को कई सुझाव दिए गए हैं। इसमें प्याज की खेती कें लिए नर्सरी की तैयारी करने को कहा गया। खरीफ धान के बीज की व्यवस्था कर 25 मई के बाद अगात धान के बिचड़े गिराने का सुझाव दिया गया है। खाली खेतों को मिट्टी पलटने वाले हल से ग्रीष्मकालीन जुताई कर छोड़ना लाभप्रद होगा। इस मौसम में लतीदार सब्जियों की फसल जैसे कद्दु, नेनुआ, करैला, खीरा में न्यूनतम नमी जरूरी है। मिर्च की खेत में विषाणु रोग से ग्रसित पौधों को उखाड़कर जमीन में गाड़ना चाहिए। मूंग, उरद की तैयार फलियों की तुड़ाई कर लेना चाहिए।