माकपा ने मोदी का पुतला फूंका
¨सहवाड़ा़, संस : माकपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प
¨सहवाड़ा़, संस : माकपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। 25 जून को क्लक्ट्रेट पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना देने का आह्वान भी किया। गोनू झा स्मारक पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए माकपा जिला सचिव अविनाश ठाकुर मंटु ने कहा कि केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण देश की जनता त्रस्त है। प्रकृति आपदा से बर्बाद कृषक को देखने वाला कोई नहीं। एक तरफ भूकम्प से लोग परेशान हैं, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्रा का अनुभव ले रहे हैं। माकपा अंचल सचिव महेश दुबे की अध्यक्षता व पैक्स अध्यक्ष अनिल महाराज के संचालन में चल रहे आंदोलन के पांचवे दिन प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आए वृद्धापेंशन लाभुक व पर्चाधारियों ने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष सुधीर कांत मिश्र ने ¨सहवाड़ा दक्षिणी पंचायत के राशन किरासन कूपन वितरण में बड़े पैमाने पर आई शिकायत के बाद भी जांच नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि सरकारी गणना में एक लाख 21 हजार पर्चाधारी के बदले 458 लोगों को भूमि पर कब्जा दिलाया गया है। कार्यक्रम में मनोहर झा, प्रभाकर झा, सुधीर चौरसिया, नेमत मंडल, परमेश्वर महतो, कैलाश राम, ललित यादव, राम रत्न राम, सकलदेव सहनी, गुलाब अहमद, लाल बाबू पासवान सहित अन्य लोग शामिल था। शनिवार को 6 दिवसीय पंचायतवर आंदोलन के समापन समारोह में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।