मतदाताओं को जागरूक करे प्रशासन
जागरण संवाददाता, दरभंगा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्
जागरण संवाददाता, दरभंगा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से 1.1.2015 की अहर्ता तिथि के आधार पर निर्वाचक सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण व राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन व प्रमाणीकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान कुल 11 एजेंडों पर बारी-बारी से समीक्षा की गई। इस क्रम में जिले में जिला स्वीप कोर कमेटी के गठन की जानकारी दी गई। न्यूनतम मतदान वाले (दस प्रतिशत) मतदान केंद्रों को चिन्हित करके आगामी विधानसभा चुनाव हेतु व्यापक प्रचार करवाने का निर्देश दिया गया। कुल चार प्रकार के पोस्टर का मुद्रण कर लिए जाने की जानकारी दी गई। इसे शुक्रवार को सभी मतदान केंद्रों पर व विनिर्दिष्ट स्थलों पर प्रचारार्थ लगा दिए जाएंगे। कुल 47 फ्लैक्स पूरे जिले में होर्डिग पर लगाकर उक्त कार्यक्रम की जानकारी आमजनों को दी जाएगी। ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भी प्रचार कार्य किया जाएगा। जिले में 06272-240600 पर हेल्पलाईन स्थापित कर लिया गया है। विभिन्न विभागों को निबंधन प्रक्रिया व मतदान प्रक्रिया में जागरूकता लाने हेतु पत्र दिया गया है। दिनांक 24.05.15 को मतदान केंद्र स्तरीय विशेष अभियान हेतु सभी बीएलओ को प्रशिक्षण देने व पर्याप्त प्रपत्र उपलब्ध करा दिए जाने की जानकारी दी गई। वीडियो कांफ्रें¨सग में उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार उपस्थित थे।