Move to Jagran APP

नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल : मांझी

दरभंगा, जासं : भूकंप से पूरे बिहार में तबाही मची हुई है। लोग दहशत में जीने को विवश हैं। बिहार सरक

By Edited By: Published: Tue, 28 Apr 2015 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2015 10:36 PM (IST)
नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल : मांझी

दरभंगा, जासं : भूकंप से पूरे बिहार में तबाही मची हुई है। लोग दहशत में जीने को विवश हैं। बिहार सरकार भूकंप पीड़ितों को सहायता देने में कहीं भी तत्परता नहीं दिखा रही है। सरकारी अस्पतालों में जख्मी मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री व हम के नेता जीतन राम मांझी ने मंगलवार को पत्रकारों को दरभंगा परिसदन में कही। श्री मांझी ने राज्य सरकार से भूकंप पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि बढाने की मांग की। साथ ही कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में भेदभाव नहीं बरतें। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग किया कि वे बिहार सरकार के भरोसे नहीं रहें। केन्द्रीय टीम भेजकर पीड़ित मानवता की सेवा बढ़चढ़ कर करें। उन्होंने कहा कि भूकंप पीड़ितों की सेवा में स्वयं सेवकों को लगाया जाए। श्री मांझी ने बिहार सरकार पर कोशी में आए बाढ़ पीड़ितों को भी अबतक राहत नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि कोशी में आए विनाशकारी बाढ़ पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। डीएमसीएच में भूकंप पीड़ितों के माथे पर भूकंप लिखने की घटना को शर्मशार कर देने वाली बात कही। कहा कि कुछ डाक्टर को छोड़ सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों का मरीजों के साथ व्यवहार सही नहीं है। यह सब इसीका नतीजा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.