छात्रा अपहरण कांड में मां-बेटी गिरफ्तार
बिरौल, संस : छात्रा अपहरण कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां व बहन को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की।
By Edited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 01:08 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 01:08 AM (IST)
बिरौल, संस : छात्रा अपहरण कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां व बहन को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की। इस मामले में नामजद आठ अभियुक्तों में से पुलिस अब तक चार को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें मुख्य आरोपी आलोक सहनी की मां जानकी देवी व बहन ललिता देवी को दरभंगा से शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया गया। मालूम हो कि इस मामले में अपहृता छात्रा को बरामद करने में पुलिस बेचैन है। आला पुलिस अधिकारी से लेकर स्थानीय अधिकारी तक खोजने में दिनरात एक किए हुए हैं। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसको लेकर एसएसपी मनु महाराज ने पिछले दिन थाना परिसर में अधिकारियों के बीच मैराथन बैठक कर अभियुक्तों को दबोचने का कड़ा निर्देश दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें