कार्य के दौरान निगम कर्मी की मौत
दरभंगा, संस : नगर निगम के 27 वर्षीय स्थायी कर्मी व वार्ड 16 के संग्रहकर्ता मनीष कुमार झा की मौत शनिव
दरभंगा, संस : नगर निगम के 27 वर्षीय स्थायी कर्मी व वार्ड 16 के संग्रहकर्ता मनीष कुमार झा की मौत शनिवार को धर्मपुर मोहल्ला में काम करने के दौरान हो गई। बताया जाता है कि होल्िडग टैक्स की वसूली को ले वह रसीद काट रहा था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पार्षद प्रदीप गुप्ता सहित कई लोग उसे डीएमसीएच में इलाज को कूच किए। लेकिन, दोनार गुमटी के जाम रहने से उसे बचाया नहीं जा सका। पास के ही एक निजी नर्सिग होम ले जाया गया। पर उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया। वर्ष 2009 में उसे अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, प्रधान राजस्व प्रभारी प्रजापति मिश्र सहित कई निगम कर्मी वहां पहुंचे।मौत की सूचना मिलते ही निगम कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। महापौर गौरी पासवान की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर नगर आयुक्त महेन्द्र कुमार, मोख्तार अहमद खान, राजा राम, शशिकांत मिश्र सहित कई कर्मी उपस्थित थे।