Move to Jagran APP

पंचायत उपचुनाव की मतगणना पूरी, परिणाम घोषित

जेएनएन, दरभंगा : जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत रविवार को डाले गए वोटों की गिनती सोमवार को की गई। सं

By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 01:51 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 03:56 AM (IST)
पंचायत उपचुनाव की मतगणना पूरी, परिणाम घोषित

जेएनएन, दरभंगा : जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत रविवार को डाले गए वोटों की गिनती सोमवार को की गई। संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की गई।

loksabha election banner

हायाघाट: प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में मल्हीपट्टी उत्तरी पंचायत के मुखिया पद के लिए हुए मतदान की मतगणना हुई। इसमें सनाउल्लाह खा ने अपने प्रतिद्वंदी परशुराम ठाकुर को 502 मतों से हराकर जीत हासिल की। श्री खां को 2020 व श्री ठाकुर को 1518 वोट मिले। वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ उदय कुमार ने विजयी प्रत्याशी श्री खा को जीत का प्रमाण पत्र दिया तथा पद की शपथ भी दिलाई। प्रेक्षक के तौर पर मौजूद जिला परिवहन पदाधिकारी रेखा कुमारी मौजूद थीं। सीओ धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चौकसी बनाए हुए थे।

जाले : जोगियारा पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में रामचंद्र मंडल उर्फ रामाश्रय मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरेश कुमार सिंह को 72 मतों से पराजित किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ महेश चन्द्र ने श्री मंडल को निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया तथा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रेक्षक के रूप में डीडीसी विवेकानंद झा उपस्थित थे। उपचुनाव में पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें विजयी श्री मंडल को 747, हरेश कुमार सिंह को 675, अमरेश कुमार सिंह को 345, राजेन्द्र प्रसाद सिंह को 84 व राम एकबाल सिंह को 213 मत मिले।

बिरौल : पंचायत उपचुनाव के तहत बिरौल व गोड़ाबौराम प्रखंड मुख्यालय कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। इसमें गोड़ाबौराम के कसरौर बसौली के सरपंच पद पर त्रिभुवन झा ने जामुन चौधरी को 147 मतों से हराया। विजेता उम्मीदवार को 708 व निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 561 मत मिले। वही पूर्व सरपंच के पिता श्रवण झा 407 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। प्रेक्षक सह अपर समाहर्ता वसीम अहमद की उपस्थिति में निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ डॉ. खुर्शीद आलम ने प्रमाण-पत्र दिया तथा पद की शपथ दिलाई। वहीं बिरौल के साहो सरपंच पद पर सुफल मुखिया ने चंद्रदेव साह को 514 मतों से पराजित किया। सुफल मुखिया को 1261 व श्री साह को 747 मत मिले। प्रेक्षक सह अपर समाहर्ता दिनेश कुमार की मौजूदगी में निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि विजयी उम्मीदवार तबीयत खराब हो जाने के कारन मतगणना में शामिल नहीं हो सके। इसकारण उन्हें प्रमाण-पत्र नहीं दिया गया।

तारडीह : राजाखरवाड़ से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वीणा देवी ने उमा देवी को 256 मतों से पराजित किया। तीन प्रत्याशी मैदान में थीं। इसमें वीणा देवी को 703,उमा देवी को 443 व गीता देवी को 321 मत मिले। वहीं कठरा पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए इंदिरा देवी ने भगवती देवी को 42 मतों से हराया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी महताब अंसारी ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया।

बहेड़ी : जोरजा के वार्ड नं.4 से अरुण सहनी ने उपेन्द्र सहनी को 178 मतों से हरा दिया। वहीं ठाठोपुर वार्ड नंबर दो से सुबोध कुमार सिंह ने अपने चाचा सुरेश सिंह को 69 मतों से पराजित किया। दोनों विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने प्रमाण पत्र दिया।

कुशेश्वरस्थान : भदहर पंचायत के वार्ड नं.11 के सदस्य पद पर रंजू देवी ने रामदुलारी देवी को पराजित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.