Move to Jagran APP

जिंदा जलने से बचे एक ही परिवार के 6 लोग

दरभंगा, जासं : नगर थाना क्षेत्र के लालबाग चीनी गोदाम इलाके में गुरुवार दोपहर एक हादसे में पूरा परिवा

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 01:33 AM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 03:59 AM (IST)
जिंदा जलने से बचे एक ही परिवार के 6 लोग

दरभंगा, जासं : नगर थाना क्षेत्र के लालबाग चीनी गोदाम इलाके में गुरुवार दोपहर एक हादसे में पूरा परिवार जिंदा जलने से बच गया। गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते लगी आग से एक बच्चा, दो महिलाएं समेत छह लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें चिंताजनक हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने तक सभी लोग झुलस चुके थे। घर में कोहराम मच गया था। एक ही परिवार से छह लोगों के झुलसे जाने के बाद घर की महिलाएं और दूसरे लोग इन्हें लेकर अस्पताल भागे।

loksabha election banner

घर वालों ने बताया कि आज दिन में लगभग एक बजे किचेन में रसोई गैस लीक कर रहा था। बच्चे तब घर में ही खेल रहे थे। किसी ने माचिस की तीली जला दी और आग विकराल रूप धारण कर गई। बच्चों को बचाने में घर की महिलाएं और बड़े भी झुलस गए। घर की एक महिला सदस्य रूबी देवी ने कहा कि 11 साल का राजू, भरत महतो (65), जितेंद्र महतो (18), लक्ष्मण महतो (21), मोनावती देवी (60) और सविता देवी (50) बुरी तरह झुलस गए। उस हादसे को याद कर घर वाले सिहर उठते थे। राजू ने बताया वह कुछ बच्चों के साथ घर में ही खेल रहा था। पता नहीं था कि गैस लीक कर रहा है। हम लोगों ने खेल-खेल में माचिस जला दी। उसके बाद आग लगी और हमारी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। शरीर में आग पकड़ चुकी थी। हम चीखने-चिल्लाने लगे तो घर वाले हमें बचाने आए और वो भी झुलस गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.