दुष्कर्म के आरोपी का घर हुआ कुर्क
केवटी, संस : दुष्कर्म के एक मामले में फरार आरोपी की धर-पकड़ में नाकामी के बाद कोर्ट की अनुमति से गुरु
केवटी, संस : दुष्कर्म के एक मामले में फरार आरोपी की धर-पकड़ में नाकामी के बाद कोर्ट की अनुमति से गुरुवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी और केवटी के सब-इंस्पेक्टर सुरेश पासवान पुलिस बल लेकर पहुंचे और फरार अभियुक्त के घर का काफी सारा सामान कुर्क किया। जब्त सामान ग्रामीण ओम प्रकाश गुप्ता की अभिरक्षा में फिलहाल रखा गया है। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे केवटी गांव निवासी सीताराम साह के पुत्र सोनू साहु के खिलाफ न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त है। मालूम हो कि एक पीड़िता ने 5 जून, 2014 को महिला थाने में दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी (57/14) दर्ज कराई थी। इसमें सोनू व दिलीप कुमार साह को नामजद किया था। अक्टूबर 2014 में दिलीप गिरफ्तार हो चुका है। जबकि, सोनू अब भी फरार चल रहा है। पुलिस ने कुर्की से पहले आत्मसमर्पण के लिए उसके घर पर इश्तहार भी चस्पा किया था।