12 वर्ष बाद भी पहुंच पथ से नहीं जुड़ा पुल
पुल पहुंच पथ के बिना बेकार पड़ा हुआ है।
By Edited By: Published: Sun, 15 Jan 2017 01:44 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 01:44 AM (IST)
दरभंगा। कुशेश्वरस्थान- ¨पडुआ सड़क पर कुशेश्वरस्थान उच्च विद्यालय के पास बना पुल पहुंच पथ के बिना बेकार पड़ा हुआ है। लोग चचरी पुल के सहारे आवागमन करते हैं। तत्कालीन विधायक डॉ. अशोक कुमार राम के ऐच्छिक कोष से वर्ष 2004 में इस पुल का निर्माण किया गया। लेकिन एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इस पुल को पहुंच पथ से नहीं जोड़ा गया। जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। अब यह पुल भी जर्जर हो गया है। लोग चचरी पुल के सहारे आवाजाही करते हैं। अगर इस पुल को पहुंच पथ से जोड़ दिया जाता है तो कुशेश्वरस्थान से सहरसा की दूरी काफी कम हो जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें