लोजपा के सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल
बेनीपुर, संस : बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुक्रवार को बेनीपुर स्थित द
बेनीपुर, संस : बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुक्रवार को बेनीपुर स्थित दुर्गा मंदिर प्रागण में प्रखण्ड अध्यक्ष शमसुल होदा उर्फ भोला की अध्यक्षता में हुआ। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा ने संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने को कहा। जिलाध्यक्ष ने एक बूथ पर दस यूथ तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिमोट पर चल रही जीतन राम मांझी की सरकार समाज मे विष फैलाकर दलितों व महादलितों को ठगने का कार्य कर रही है। जिसे बिहार के दलित व महादलित समाज के लोग अच्छी तरह से समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में चल रही बेमेल गठबंधन की सरकार की कार्यकलाप से आम जनता तंग आ चुकी हैं। भ्रष्टाचार व अफसरसाही चरम पर है। गरीबों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों को नहीं मिल रहा है। इसलिए आने वाले विधान सभा चुनाव में इस बेमेल गठबंधन की सरकार को जनता बिहार से उखाड़ फेकने का मन बना लिया है। सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर ठाकुर ने कार्यकर्कओं से केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सही जानकारी आम जनता को देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री रामविलास पासवान बिहार में गरीबों को ज्यादा से जायदा केन्द्रीय योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये प्रयत्नशील हैं। सम्मेलन को पूर्व जिला परिषद सदस्य सह लोजपा नेता विष्णुदेव पासवान, रामसोगारथ पासवान, यशोदानंद झा, विनोदानंद झा, नारायण पासवान सहित लोजपा के सिंहवाड़ा व बिरौल के प्रखण्ड अध्यक्षों ने भी सम्बोधित किया।