तरंग कार्यक्रम में दिखा स्कूली बच्चों का उमंग
हायाघाट, संस : बिहार सब-जूनियर स्पोर्ट्स मीट-2015 'तरंग' कार्यक्रम के तहत अशोक पेपर मिल में बुधवार
हायाघाट, संस : बिहार सब-जूनियर स्पोर्ट्स मीट-2015 'तरंग' कार्यक्रम के तहत अशोक पेपर मिल में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता की धूम मची रही। संकुल संसाधन केंद्र मल्हीपट्टी बहादुरपुर के अधीन छह में से चार मध्य विद्यालयों के 152 छात्र-छात्रओं ने 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, बॉली-बॉल, पेंटिंग, क्विज, सुगम संगीत में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीआरसीसी राजेश कुमार ने किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवैसिंहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मल्हीपट्टी बहादुरपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलहा व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरौलिया के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय उसमा व उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआहा की भागीदारी नहीं रही। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी, कार्तिक सिंह, विजयकात शर्मा, नरेन्द्र कुमार पाडेय, राजीव कुमार पासवान, शकर साह, जमशेद आलम, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, विद्यानंद ठाकुर, ध्रुव कुमार झा, अशफाक अहमद आदि मौजूद थे।
सिंहवाड़ा संस के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विधालय महिसार में तरंग कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संकुलाधीन मध्य विद्यालय के चयनित छात्र-छात्राओं ने क्विज, रिले दौड़, कबड्डी, सुगम संगीत प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान प्रखंड स्तरीय खेल प्रदर्शन के लिए उंची कूद में ओबैस व दौड़ में राज कुमार राम का चयन किया गया। खेल शिक्षक मनोज कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संकुल प्रभारी उमेश चन्द्र राय ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में खेल के प्रति बच्चों के साथ अभिभावकों में रुचि बढ़ी है। बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट की पहल सराहनीय है। इस दौरान मुखिया राजेश्वरी देवी, पैक्स अध्यक्ष भुवनराय, मनोज कुमार निधि सहित अन्य मौजूद थे।