जाति व धर्म के नाम पर राज्य को बांट रहे सीएम : सरावगी
जागरण संवाददाता, दरभंगा : नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जाति व धर्म के
जागरण संवाददाता, दरभंगा : नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जाति व धर्म के नाम पर राज्य को बांट रहे हैं। भाई से भाई को लड़ाने की साजिश की जा रही है। वे मंगलवार को कर्पूरी चौक पर भाजयुमो की ओर से समस्याओं के निदान को लेकर दिए गए धरने में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य सरकार के पिछले 17 माह की उपलब्धियों को बताएं। जब से सूबे में जदयू की सरकार बनी है अपराध, भ्रष्टाचार व रंगदारी में बढ़ोत्तरी हुई। मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. शिशिर कुमार झा ने कहा कि सूबे में संवैधानिक सत्ता नहीं है। नीतीश कुमार से चलने वाली रिमोट कंट्रोल सरकार है। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भारतीय संविधान का अपमान कर रहे हैं। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि युवक राज्य में बदलाव चाहते हैं। यह भाजपा से ही संभव है। जिला अध्यक्ष शिशिर की अध्यक्षता में हुए धरने को अमित पाठक, राम कुमार भंडारी आदि ने संबोधित किया। धरने में भाष्कर सिंह, संगीत ठाकुर, सत्येंद्र झा, अमित झा, सुनील सिंह, नीरज झा, नंद किशोर साह, सुरेश भारतीय, बालेंदु बाला, मो. एैमूल, प्रकाश झा आदि ने हिस्सा लिया। मंच संचालन शम्से आलम खां व धन्यवाद ज्ञापन अविनाश कुमार पप्पू ने किया।