पंचायतों में बंटेगी डीजल अनुदान राशि
दरभंगा सदर, संस : सदर प्रखंड के किसानों को पंचायतों में पंचायत भवन पर डीजल अनुदान की राशि का वितरण क
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 02:14 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 02:14 AM (IST)
दरभंगा सदर, संस : सदर प्रखंड के किसानों को पंचायतों में पंचायत भवन पर डीजल अनुदान की राशि का वितरण किया जाएगा। सदर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विमलेश कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी। पंचायत के किसान सलाहकार व राजस्व कर्मचारियों को समय से वितरण करने का आदेश दिया गया है। किसानों को अपनी जमीन के कागजात लाने की जरूरत नहीं है। इधर, बीडीओ संतोष कुमार सुमन ने बताया कि राशि वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए अलग से पर्यवेक्षक बहाल किए गए हैं। अधिकतम 250 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों को दिया जाएगा। 26 व 27 अक्टूबर को किसान सलाहकारों द्वारा किसानों के बीच अनुदान राशि का बंटवारा किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें