Move to Jagran APP

चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव शुरू, पूजा आज

दरभंगा, जासं : चित्रगुप्त सभा की ओर से चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव शुक्रवार से चित्रगुप्त भवन, क

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 02:13 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 02:13 AM (IST)
चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव शुरू, पूजा आज

दरभंगा, जासं : चित्रगुप्त सभा की ओर से चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव शुक्रवार से चित्रगुप्त भवन, क्रेज डॉल्वी सिनेमा हॉल परिसर में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संरक्षक प्रो.उदयशंकर प्रसाद ने किया। मौके पर प्रो. प्रसाद ने कहा कि कायस्थ जाति नहीं, बल्कि संस्कृति है। यह एक सामाजिक कार्यक्रम है, जिसमें सभी की भागीदारी रहती है। समाज में समरसता जागृत करने के लिए यह पूजा की जाती है।

loksabha election banner

दरभंगा चित्रगुप्त सभा द्वारा आयोजित चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव 27 अक्टूबर तक होगा। सभा के प्रधान सचिव अभिषेक रंजन ने बताया कि शनिवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा होगी। शाम में रंगारंग कार्यक्रम होगा। रविवार को बच्चों की गणित सह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता व चित्रांश मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन होगा। सोमवार को पुरस्कार वितरण, प्रतिमा शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री रंजन ने बताया कि पूजा की तैयारी में संरक्षक प्रो. उदय शंकर प्रसाद, अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पुनीत कुमार सिंहा, स्वराज कुमार राजू, संयुक्त सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुजीत मल्लिक, डॉ.आत्मेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, संगठन सचिव प्रभाष रंजन, मीडिया प्रभारी कुमार प्रकाश, अध्यक्ष महिला संभाग डॉ. निशा शरण सिन्हा के अलावा कार्यकारिणी सदस्य चंद्रधर मल्लिक, निर्मल कुमार सिंहा, सुशील प्रसाद श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र लाभ, अच्युतानंद प्रसाद, अमिताभ कुमार सिन्हा आदि दिन रात एक किए हुए हैं। वहीं पूजा के सफल आयोजन के लिए पूजनोत्सव स्वागत समिति का गठन किया गया है। समिति में कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, प्रो.आईसी वर्मा, नर्मदेश्वर नाथ, सुरेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार शंडवार, नूतन सिन्हा शामिल हैं।

गांधीनगर कटरहिया में भी चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा हो रही है। वहीं चित्रगुप्त नगर करमगंज में भगवान की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना हो रही है। चित्रगुप्त पूजा समिति, चित्रगुप्त नगर कादिराबाद में भी पूजनोत्सव का आयोजन किया गया है। कटहलबाड़ी दुर्गा मंदिर, नाका नं.6 दरभंगा जंक्शन, दिलावरपुर, कबीरचक समेत कई स्थानों पर पूजा की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.