आधा दर्जन खलिहानों व मवेशी घर में लगी आग
जेएनएन जाले/ केवटी : जाले थाने के भमरपुरा गांव के आधा दर्जन खलिहानों व केवटी के उदय नाथ झा के मवेशी
जेएनएन जाले/ केवटी : जाले थाने के भमरपुरा गांव के आधा दर्जन खलिहानों व केवटी के उदय नाथ झा के मवेशी घर में लगी आग से लाखों रुपये मूल्य अनाज व घर जल गए। वहीं कई मवेशियों की मौत हो गई। साथ ही कई मवेशी झुलस गए।
भमरपुरा गांव के आधा दर्जन किसान खलिहानों में गुरुवार की रात दीप जलाकर दीपावली मनाने घर चले गए। कुछ बच्चे खलिहान पर थे ही कि अचानक आग की लपटें उठने लगीं। उसकी चपेट में आने से विष्णुदेव यादव की एक भैंस व दो पारी की मौत हो गई। कई किलो भूसा, दस क्विंटल गेहूं व बैल की बिक्री कर रखे रुपये जल गए। कैलाश यादव के भुस्कार में रखे 10क्विंटल अनाज, लगनी यादव के घर सहित भुस्कार में रखे 12क्विंटल अनाज, जिनिस यादव,गुलाब यादव व युगली देवी के घर व अनाज जल कर रख हो गए। इसके अलावा कई किसानों के मवेशियों की मौत हो गई। वहीं केवटी थाने के केवटी गांव के उदय नाथ झा के मवेशी घर में आग लगने से दो मवेशी मर गई व दो झुलस गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।