अगलगी में तीन घर जले
दरभंगा सदर : दीपावली की रात अचानक आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गई। इसमें शम्भू यादव, विद्यासागर याद
दरभंगा सदर : दीपावली की रात अचानक आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गई। इसमें शम्भू यादव, विद्यासागर यादव, रामसागर यादव का घर शामिल है। सूचना मिलने पर सीओ शैलेन्द्र कुमार झा ने राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा। आग लगने से लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान है। इधर, सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी सुभाष कुमार चौधरी के मुताबिक, भूसा घर में आग लगी थी।
किराना दुकान में शॉर्ट शर्किट से लगी आग
सिंहवाड़ा, संस : भरवाड़ा के बौका चौक स्थित मो.दुलारे की किराना दुकान में गुरुवार की रात बिजली के शॉर्ट शर्किट से आग लग जाने से 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। दीपावली की रात बंद दुकान में अचानक आग की लपट से अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय दुकानदार सरोज कुमार, पवन महतो, दिनेश साह व संजय साह ने शटर का ताला तोड़कर आग पर काबू किया।