दरभंगा मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हड़ताल खत्म
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 01:24 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 01:24 PM (IST)
दरभंगा। डीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। अस्पताल प्रशासन से बातचीत के बाद डॉक्टर काम पर लौट गए। अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा का पूरा इंतजाम करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले शनिवार की शाम पीजी डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर आदोलन की राह पकड़ ली थी। डॉक्टर अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा की माग कर रहे थे। हड़ताल की वजह से डीएमसीएच में चिकित्सा सेवा काफी प्रभावि हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें