हत्या के दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
मनीगाछी, संस : नेहरा ओपी अध्यक्ष के नेतृत्व में गत 26 अगस्त की रात हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम से बदसलूकी करने के मुख्य आरोपी पैठान कबई निवासी जिया अहमद खां व मोजम खां ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध मनीगाछी थाने में हत्या का मामला दर्ज है। ज्ञात हो कि वर्ष 2001 के 19 मई को पैठान कबई निवासी मुश्ताक खां की मौत मारपीट के दौरान हो गयी थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी अशगरी खातून ने थाना में काड सं. 61/01 दर्ज कराया था, जिसमें 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। नामजद अभियुक्तों में जिया अहमद खां व मोजन खां फरार चल रहे थे। कोर्ट से इनके विरूद्ध कुर्की का आदेश निकला हुआ था। गिरफ्तारी के डर से ये दोनों फरार थे। बताया जाता है कि इस बीच दोनों के गांव आने की सूचना पाकर पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। नेहरा थाना पुलिस के साथ उनके परिजनों ने बदसलूकी कर इनके चंगुल से अभियुक्तों को भी छुड़ा लिया। इस बावत पुलिस ने काड संख्या 265/14 दर्ज किया था।