वज्रपात से युवक की मौत
By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 10:16 PM (IST)
बिरौल, संस : थाना क्षेत्र के खरगा टोला रजवा में शनिवार की दोपहर वज्रपात से रामखेलावन यादव के 35 वर्षीय पुत्र मोहन यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मोहन यादव अपने खेत में धान रोपनी कर रहा था। इसी बीच बारिश के साथ वज्रपात होने से वह बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को कहा। लेकिन, ग्रामीण इसके लिए तैयार नहीं हुए। थानाध्यक्ष विमल किशोर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन व ग्रामीण के लिखित आवेदन पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें