नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार
दरभंगा, जासं : मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो पश्चिमी गांव के विष्णु यादव के पुत्र सूरज यादव ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग काफी उत्तेजित हो गए। लोगों ने विष्णु यादव के घर को घेर लिया। लेकिन, दुष्कर्म का प्रयास करने वाला सरूज भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने विष्णु यादव की पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि पिता के सामने ही सूरज ने नाबालिग के साथ बलात्कार का प्रयास किया। लेकिन उसने अपने पुत्र को रोका तक नहीं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मब्बी ओपी प्रभारी संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि पिता के सामने ही बेटा ने एक नाबालिग के साथ बलात्कार का प्रयास किया। इस संबंध में सदर थाना में पीड़िता के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने विष्णु यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।