चैता गायन में झूमे दर्शक
प्रखंड के बड़का गांव पंचायत मुख्यालय स्थित बाजार में सोमवार की रात्रि दो गोला चैता का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 03:06 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 03:06 AM (IST)
बक्सर। प्रखंड के बड़का गांव पंचायत मुख्यालय स्थित बाजार में सोमवार की रात्रि दो गोला चैता का आयोजन हुआ जिसमें व्यास रामाशंकर ¨सह व संतोष ¨सह के बीच शानदार मुकाबला हुआ। पूरी रात दर्शकों व श्रोताओं ने भगवान श्रीराम के प्रसंगों पर जमकर गोते लगाए। कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया ¨रकू देवी ने फीता काटकर किया। वहीं, संचालन डॉ. रविन्द्र कुमार पंडित ने किया। इस दौरान दोनों व्यासों व अतिथियों को पंगडी व फूल-माला से सम्मानित किया गया। मौके पर किसान सलाहकार शिवजी चौधरी, सरोज साह, उपेन्द्र ठाकुर, दिलीप जायसवाल, बाल गोविन्द पाठक, हरेराम आदि शामिल रहे।
प्रेमनाथ दूबे, अशोक कुमार ओझा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें